एक ही रात में सेवानिवृत्त पेशकार सहित दो घरों में चोरी
गोपालगंज थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त पेशकार सहित दो लोगों के घरों को निशाना बनाते हुए बाइक गहना सहित लाखों रुपये कीमत के सामान चुरा लिया।
गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त पेशकार सहित दो लोगों के घरों को निशाना बनाते हुए बाइक, गहना सहित लाखों रुपये कीमत के सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गृह स्वामियों को दिया। जिन दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है, उसमें ताला लगा था तथा सेवानिवृत्त पेशकार जिला मुख्यालय तथा दूसरे घर के सदस्य गुजरात में रहते हैं। ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी मिलने पर अपने गांव पहुंचे सेवानिवृत्त पेशकार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की ाजांच पड़ताल किया। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि मठ गौतम गांव निवासी सेवानिवृत्त पेशकार गंगोदर सिंह अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय स्थित अपने मकान में रहते हैं। गांव में स्थित इनके घर में ताला लगा रहता है। इसी बीच गुरुवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर इनके घर में घुस गए तथा एक-एक कर गोदरेज का अलमीरा, पेटी व ट्रंक में लगे ताला को तोड़कर 25 हजार रुपया नगद, आठ अंगूठी, एक सोने का चेन, झुमका, हार, मंगलसूत्र, तीन जोड़ा पायल, 40 हजार रुपया कीमत के कपड़े चुरा लिया। बताया जाता है कि यहां चोरी करने के बाद चोरों ने इसी गांव के निवासी देवेंद्र सिंह के घर का ताला तोड़कर एक बाइक, कपड़ा बर्तन, गहना सहित हजारों रुपये कीमत के सामान चुरा कर फरार हो गए। देंवेंद्र सिंह तथा इनके परिवार के सदस्य गुजरात में रहते हैं। इन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़े, बर्तन, गहना आदि सामान खरीद कर गांव स्थित अपने घर में रखा था। ग्रामीणों से घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ स्कार्पियो से अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों से चोरी की जानकारी मिलने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव पहुंचे सेवानिवृत्त पेशकार गंगोदर सिंह ने इस घटना घटना की सूचना थानाध्यक्ष विशाल आनंद को दिया। एक ही रात में दो घरों में चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल के लिए मौके पर एएसआइ आशुतोष कुमार के साथ पुलिस बल को भेजा। घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।