Move to Jagran APP

समान शिक्षा व स्वास्थ्य नीति लागू हो : इं.र¨वद्र ¨सह

राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में दूसरे दिन शनिवार को भी यात्रा निकाल कर लोगों से जनसंपर्क किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM (IST)
समान शिक्षा व स्वास्थ्य नीति लागू हो : इं.र¨वद्र ¨सह
समान शिक्षा व स्वास्थ्य नीति लागू हो : इं.र¨वद्र ¨सह

गोपालगंज। राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में दूसरे दिन शनिवार को भी यात्रा निकाल कर लोगों से जनसंपर्क किया गया। इंजीनियर र¨वद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में श्यामपुर भसहां, तिवारी मटिहानिया, हेमबरदाहां, जलालपुर, बरौली सहित कई गांवों में सभा कर लोगों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सूबे में समान शिक्षा तथा स्वास्थ्य नीति लागू करने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियार र¨वद्र ¨सह ने कहा कि देश में समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की मांग इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। जिसको लेकर हम जनजागृति पैदा करने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। सामाजिक उत्थान के लिए आज बिहार में एक जैसी शिक्षा नीति की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रखंडों में आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल की स्थापना हो। उन्होंने एक समान शिक्षा के साथ - साथ एक नागरिकता और एक कानून पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की मूल अवधारणा अवसर की समानता और समान न्याय का अधिकार है। इसलिए केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय के एससी-एसटी पर दिए गए फैसले को लागू करे। किसानों के लिए हर प्रखंड में बाजार खोला जाए और किसानी पेशे को उद्योग का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के फसलों का सम्मानजनक बाजार मूल्य निर्धारित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में रैली का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के सात दशक बाद भी सवर्णो के कल्याण के लिए किसी भी सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया। हम आरक्षण का विरोध नहीं करते लेकिन आरक्षण का निर्धारण आर्थिक आधार पर हो। हम इस यात्रा के जरिये देश को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गांधी संग्राहालय चंपारण से शुरू हुई राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ 26 अक्टूबर को दरभंगा से हुआ था। प्रथम चरण चंपारण से शिवहर, मुजफ्फरपुर के रास्ते 0 अक्?टूबर को संपन्न हुआ। दूसरे चरण में दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया व फारबिसगंज में यात्रा कर जनसंपर्क किया गया। इस यात्रा का अंतिम चरण राजगीर से पटना तक होगी। जिसके बाद 25 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सभा को रोहित ¨सह रैकवार, विशाल ¨सह परमार ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.