Move to Jagran APP

किसानों को सिखाए गए खेती के आधुनिक तरीके

प्रखंड ई-किसान भवन परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति, पीओ अनील कुमार ¨सह, जीविका के डीपीएम जयंत शेखर ¨सह राजपूत, प्रभारी बीएओ सुरेश राम व मुखिया अम्बेश तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:09 PM (IST)
किसानों को सिखाए गए खेती के आधुनिक तरीके
किसानों को सिखाए गए खेती के आधुनिक तरीके

गोपालगंज। प्रखंड ई-किसान भवन परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति, पीओ अनील कुमार ¨सह, जीविका के डीपीएम जयंत शेखर ¨सह राजपूत, प्रभारी बीएओ सुरेश राम व मुखिया अम्बेश तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष रामआयोध्या कुशवाहा व संचालन नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीडीओ ने कहा कि सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन आमदनी तभी बढ़ेगी जब किसान आधुनिक तरीके से खेती करेंगे। खेती की नई विधियों से लागत कम आती है तथा उपज अधिक होती है। उन्होंने कहा कि सरकार खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं को लाभ उठाते हुए खेती में आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। रबी महोत्सव में राजेश राय, कृषि वैज्ञानिक मोहम्मद काजीद हुसैन, सुनील तिवारी, जितेन्द्र मिश्र, पंकज पाण्डेय, दीनानाथ बैठा, कादिर अली सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.