विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहत की खबर: सड़क दुर्घटना में घायल होने पर सरकार देगी 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, कैसे मिलेगा लाभ?

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अब डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा।

सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का कैशलेस इलाज (AI Generated Image)

सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का कैशलेस इलाज (AI Generated Image)

HighLights

  1. पीएम-राहत योजना से घायलों को डेढ़ लाख कैशलेस उपचार।

  2. दुर्घटना के सात दिनों तक इलाज का खर्च कवर होगा।

  3. आर्थिक अभाव में उपचार बाधित नहीं होगा, तत्काल सहायता।

संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार (पीएम-राहत) योजना के तहत प्रत्येक पात्र घायल को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

इस योजना के तहत दुर्घटना की तिथि से अधिकतम सात दिनों तक इलाज का खर्च कवर किया जाएगा। सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के दौरान फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच विधिवत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञ ने बताया कि योजना का लाभ मोटर वाहन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को मिलेगा। इसमें सड़क की श्रेणी की कोई बाध्यता नहीं है। घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया जा सकता है।

अस्पताल में मरीज का पंजीकरण और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया के बाद योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

गैर-चिन्हित अस्पतालों में भी घायलों को स्थिरीकरण उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान

फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक अभाव में किसी घायल का इलाज बाधित होने से रोकना और गोल्डन आवर में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।