विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता, प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 26 Jun 2019 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 05:35 PM (IST)

थाना क्षेत्र के अईंठी गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव की हत्या कर शव को मुसेहरी बाजार में फेंके जाने की ...और पढ़ें

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता, प्रदर्शन
हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता, प्रदर्शन

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के अईंठी गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव की हत्या कर शव को मुसेहरी बाजार में फेंके जाने की घटना के दस दिन बाद भी पुलिस स्तर पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित भाकपा माले कार्यकर्ता तथ मृत युवक के परिजन बुधवार को सड़क पर उतर आए। उग्र लोगों ने पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा बाजार के मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले नेता जितेन्द्र पासवान ने आरोप लगाया कि विजयीपुर ही नही पूरे प्रदेश की पुलिस मनमानी कर रही है। निक्कमी सरकार है, तथा पुलिस जनता की वातों का अनदेखी कर मनमानी पर उतर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दस दिन पूर्व एक गरीब के बेटे की हत्या कर शव को मुसेहरी बाजार की सड़क पर फेंक दिया गया। लेकिन पुलिस इस बड़ी घटना को दुर्घटना दिखा कर हत्या मामले को पुलिस रफा-दफा करने मे लग गई है। मुसेहरी तथा आसपास की जनता इस बात से अवगत है कि धर्मेन्द्र यादव के साथ रास्ते में ओवरटेक करने के विवाद को लेकर कुछ दबंग लोगो ने लाठी डंडा तथा हाकी से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस हत्याकांड में अविलंब कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विजयीपुर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।