बीआरसी भवन में ताला जड़ा रसोइयों ने किया प्रदर्शन
18 हजार मानदेय देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया संघ की हड़ताल जारी रही। इस दौरान गुरुवार को मांझा में बीआरसी भवन पर रसोइयों ने ताला जड़ दिया।
गोपालगंज : 18 हजार मानदेय देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया संघ की हड़ताल जारी रही। इस दौरान गुरुवार को मांझा में बीआरसी भवन पर रसोइयों ने ताला जड़ दिया। उचकागांव में भी रसोइयों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। रसोइयों की हड़ताल के कारण अधिकांश विद्यालयों में लगातार चौथे दिन भी एमडीएम नहीं बना।
गुरुवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर रसोइसयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान 1250 में दम नहीं 18000 से कम नहीं के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार रसोइयों का शोषण कर रही है। रसोइयों को सरकार से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कब मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुभावती देवी, धुरपती देवी, लखपातो देवी, निर्मला देवी सहित काफी संख्या में रसोइया शामिल रहीं। सिधवलिया में भी रसोइयों ने बीआरसी पर धरना दिया। धरना देने वालों में शिवकुमारी, सुरेश राम, कुंती देवी भोज राम, सुरेश राय, झगरू राम, मुन्नी देवी सहित काफी संख्या में रसोइया शामिल रहे। मांझा प्रखंड में रसोइयों ने बीआरसी भवन में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य रसोईया फ्रंट के जिला अध्यक्ष श्यामबहादुर यादव ने किया। थावे प्रखंड में भी बीआरसी भवन पर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। शारदा करने वालों में गिरजा देवी, प्रभावती देवी, ¨चता देवी, वासमती देवी, सरस्वती देवी, निर्मला देवी, ¨बदु देवी, मधु देवी, कांति देवी, शांति देवी सहित काफी संख्या में रसोइया शामिल रहीं। विजयीपुर प्रखंड में भी बीआरसी भवन पर रसोइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सोनिया देवी, गीता देवी, इंदु देवी, सूर्या देवी, अतवरिया देवी, इंद्रावती देवी, सुगिया देवी, मीरा देवी, राबड़ी देवी सहित काफी संख्या में रसोइया शामिल रहीं।