प्रखंड परिसर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
फुलवरिया में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने
गोपालगंज : फुलवरिया में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिससे कुछ समय के लिए प्रखंड परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष जन्नत बानू ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली की जा रही है। सुखी संपन्न लोगों को राशन कार्ड बनाया गया है। गरीब, असहाय और लाचार लोगों को राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया है। राशन कार्ड नहीं मिलने से गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिला तो महिलाएं जिलाधिकारी का घेराव करेंगी। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।