अब अंगूठा लगाने पर जनवितरण प्रणाली से मिलेगा राशन
गोपालगंज। अब अंगूठा लगाने के बाद ही जनवितरण प्रणाली की दुकानों से राशन मिलेगा। यह योजना एक नवंबर से पूरे जिले में लागू हो जाएगी। 25 अक्टूबर तक जिले के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर पॉस मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पॉस मशीन से लाभुकों का आधार नंबर लिक होने के बाद राशि का उठाव होगा।
गोपालगंज। अब अंगूठा लगाने के बाद ही जनवितरण प्रणाली की दुकानों से राशन मिलेगा। यह योजना एक नवंबर से पूरे जिले में लागू हो जाएगी। 25 अक्टूबर तक जिले के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर पॉस मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पॉस मशीन से लाभुकों का आधार नंबर लिक होने के बाद राशि का उठाव होगा।
जिले में 1050 जन वितरण प्रणाली की दुकानें हैं। इन दुकानों से राशन कार्ड के आधार पर अभी तक लाभुकों को राशन दिया जाता है। लेकिन अब जनवितरण प्रणाली की दुकानों से पॉस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। पॉस आधार कार्ड से लिक होगा। इसके बाद एक नवंबर से पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही लाभुकों को जनवितरण प्रणाली की दुकानों से राशन मिलेगा। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने बताया कि जिले में संचालित 1050 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 25 अक्टूबर तक पॉस मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक नवंबर से जन वितरण प्रणाली के दुकान से राशन का उठाव करने वाले लाभुकों को पॉस मशीन में अपना अंगूठा लगाना होगा। फिगर मैच करने पर ही लाभुकों को राशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉस मशीन लगने के बाद से लाभुकों की जगह कोई दूसरा व्यक्ति राशन का उठाव नहीं कर पाएगा। जिस परिवार के नाम से राशन कार्ड होगा, उसी परिवार का ही सदस्य राशन का उठाव कर सकेंगे। जिससे जनवितरण प्रणाली की दुकानों से राशन की कालाबाजारी बंद हो जाएगी। 23 से 25 अक्टूबर तक डीलरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
गोपालगंज : जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का पॉस मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें पॉस मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि डीलरों को प्रशिक्षण देने के लिए जिले के सभी 14 प्रखंड में 23 से 25 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मास्टर ट्रेनर डीलरों को पॉस मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।