संवाद सूत्र,मांझा (गोपालगंज) : शहर में सड़कों के किनारे रात गुजरने वाले असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करने की जिला प्रशासन की पहल अब प्रखंडों में पहुंच गई है। बुधवार को प्रखंडों में भी प्रशासनिक स्तर पर कंबल वितरित करने का काम शुरू हो गया। जिसे अब गांवों में रहने वाले गरीब व असहाय लोगों की रातें ठंड में ठिठुर कर नहीं कटेगी। बुधवार को मांझा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के असहायों तथा जरुरतमंद परिवारों के के बीच बीडीओ वेदप्रकाश ने कंबल वितरित किया। ठंड के मौसम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गरीब व असहाय लोगों को कंबल दिया गया। इसके साथ ही साड़ी का भी वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन से मांझा प्रखंड में वितरित करने के लिए कंबल तथा साड़ी उपलब्ध हो गया है। बुधवार को पंचायतों में जाकर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और साड़ी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मधुसरेया गांव निवासी मंजू देवी को कंबल व साड़ी दिया गया। एक सप्ताह पूर्व मधुसरेया गांव मे लगी आग मे मंजू देवी का घर जल कर राख हो गया था। इसी गांव के निवासी लगनदेव गिरी की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गई थी। इस परिवार के सदस्यों को भी कंबल व साड़ी दिया गया।

Edited By: Jagran