Move to Jagran APP

बरौली के भड़कुइयां की दशा सुधरने की उम्मीद

बरौली, गोपालगंज। बरौली नगर पंचायत के वार्ड छह भड़कुइयां की अब दशा सुधारने की पहल होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 03:04 AM (IST)
बरौली के भड़कुइयां की दशा सुधरने की उम्मीद
बरौली के भड़कुइयां की दशा सुधरने की उम्मीद

बरौली, गोपालगंज। बरौली नगर पंचायत के वार्ड छह भड़कुइयां की अब दशा सुधारने की पहल होगी। अभी इस वार्ड में जलनिकासी की समस्या विकट बनी हुई है। मुख्य नाला जाम है तो वार्ड के अधिकांश मोहल्लों नाली का अभाव है। जिससे इस वार्ड की सड़कों पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जलजमाव के साथ ही गंदगी भी इस वार्ड की एक मुख्य समस्या बनी हुई है।शौचालय के अभाव के कारण जिनके घरों में शौचालय नहीं है, वे सड़क किनारे ही शौच करने को विवश होते हैं। इस वार्ड में यह समस्या सालों से बनी हुई है। हालांकि अब इन समस्याओं का दूर होने की लोगों में उम्मीदें बढ़ गई है। नवनिर्वाचत वार्ड सदस्य रामा देवी ने इन समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद चुनाव के बाद उनके वार्ड की समस्याओं को दूर करने की योजनाएं धरातल पर उतरने लगेंगी।

loksabha election banner

बरौली नगर पंचायत का वार्ड छह नगर के एक मुख्य वार्ड में से एक है। इसी वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है तथा इस वार्ड के बगल से सिवान-सरफरा पथ गुजरती है। इस वार्ड के लोग बताते हैं कि इस वार्ड में सड़कों की दशा ठीक ठाक है। हर मोहल्ले में पक्की सड़क है। लेकिन पक्की सड़क पर चलने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़क पर ही पानी बहता है। मुख्य नाली जाम है तथा मोहल्लों में नालियों का अभाव है। लोगों ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को दूर कराने के लिए उन्होंने कई बार नगर पंचायत को आवेदन दिया। लेकिन नाली बनने की पहल नहीं की गई। हालांकि अब लोगों में इस समस्या के दूर होने की उम्मीद बंध गई हैं। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के समय नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रामादेवी ने वार्ड में नालियां बनवाकर जलजमाव की समस्या दूर करने का वादा किया था। इसी वादे पर लोगों ने इन्हें अपना समर्थन दिया। वे कहते हैं कि चुनाव के बाद नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद ने इस वार्ड की समस्या दूर करने की पहल शुरू कर दी है। जिससे यह उम्मीद बंधी है कि उनके वार्ड की दशा भी अब सुधर जाएगी।

इनसेट

क्या कहते हैं लोग

फोटो फाइल : 8जीपीएल 6

कैप्शन : सत्येंद्र कुमार

इस वार्ड में जलनिकासी की समस्या विकट है। अब इस समस्या के दूर होने की उम्मीद बंध गई है। वार्ड में नाली बनाने की पहल शुरू हो गई है।

सत्येंद्र कुमार

इनसेट

फोटो फाइल : 8 जीपीएल 7

कैप्शन : दीपक कुमार

जलनिकासी के साथ इस वार्ड में सड़क पर फैली रहने वाली गंदगी परेशानी का कारण बनी हुई है। चुनाव के समस्या इन समस्याओं को दूर करने का वादा किया गया था। उम्मीद है कि अब वादे को पूरा किया जाएगा।

दीपक कुमार

इनसेट

फोटो फाइल : 8 जीपीएल 8

कैप्शन : मोहन कुमार

भड़कुइयां नगर का मुख्य वार्ड है। लेकिन अभी तक यह विकास में पिछड़ा हुआ है। अब नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य इस वार्ड में विकास को गति देंगी यह उम्मीद है। उम्मीद है कि वे अपने वादे को पूरा करेंगी।

मोहन कुमार

इनसेट

फोटो फाइल : 8जीपीएल 9

कैप्शन : मंटू उपाध्याय

जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए पहले काफी प्रयास किया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद से यह उम्मीद है कि वे इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगी।

मंटू उपाध्याय

इनसेट

क्या कहती हैं वार्ड पार्षद

अपने वार्ड की सभी समस्याओं से पूरी तरह से अवगत हैं। चुनाव के लोगों ने समर्थन देकर मुझे अपना वार्ड पार्षद चुना है। इस वार्ड की सभी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करुंगी। मुख्य पार्षद का चुनाव हो जाने के बाद वार्ड में नाली निर्माण की योजना पर अमल किया जाएगा।

रामादेवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.