गोपालगंज में नवजात का शव झोले में छोड़कर फरार हुआ अज्ञात शख्स, CCTV खंगाल रही पुलिस
गोपालगंज के अंबेडकर चौक के पास एक झोले में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें
HighLights
गोपालगंज में अंबेडकर चौक के पास नवजात का शव मिला।
एक अज्ञात व्यक्ति झोले में शव छोड़कर मौके से फरार हुआ।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान में जुटी है।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शहर के अंबेडकर चौक के समीप गुरुवार को झोले में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नवजात का शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति झोले में नवजात बच्ची का शव लेकर वहां पहुंचा था। कुछ देर बाद वह झोला छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की नजर जब झोले पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर झोले को कब्जे में लिया।
छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी पुलिस
जांच के दौरान झोले में नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही नवजात बच्ची के शव को यहां लाकर छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में भाई की मौत, बहन समेत 3 जख्मी
