गोपालगंज में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में भाई की मौत, बहन समेत 3 जख्मी
गोपालगंज के बंजारी बाइपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और उसकी ...और पढ़ें

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में भाई की मौत, बहन समेत तीन जख्मी
HighLights
गोपालगंज बाइपास पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।
हादसे में आशीष मिश्रा की मौत, बहन प्रज्ञा समेत तीन घायल।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर रोक की मांग की।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास एनएच-531 पर बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मीरगंज थाना क्षेत्र के नरईनिया गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आशीष मिश्रा अपनी बहन प्रज्ञा को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से ले गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी बंजारी बाइपास पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलुअन सागर गांव निवासी रूपेश तिवारी और मनु तिवारी सवार थे। टक्कर में चारों घायल हो गए। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास पर सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने से सामने से आने वाले वाहन दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे टक्कर की स्थिति बन जाती है। लोगों ने इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए ट्रकों के बेतरतीब खड़े रहने पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई है।
