यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब नौ साल पूर्व विवाहित सरिता देवी की उसके ससुराल के लोगों ने ...और पढ़ें

गोपालगंज। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब नौ साल पूर्व विवाहित सरिता देवी की उसके ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मृत महिला के परिवार के लोगों के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नवका टोला गांव के रामनरेश साह की पुत्री सरिता देवी ने अपने ही गांव के ढोढा साह के पुत्र भोला साह के साथ करीब नौ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद सरिता को साथ लेकर उसका पति गुजरात में नौकरी करने चला गया। बताया जाता है कि करीब नौ साल बाद दोनों अपने घर लौटे। कुछ समय घर रहने के बाद भोला साह विदेश चला गया। पति के विदेश जाने के बाद सरिता को उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल के लोगों ने गला दबाकर सरिता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिता के माता-पिता व मायके के लोग मौके पर पहुंच गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में ढोढ़ा साह सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
