Move to Jagran APP

तीसरा मोर्चा बन चुनावी मैदान में उतरेगा मुखिया संघ

मुखिया संघ पूरे बिहार में तीसरा मोर्चा बनाकर लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। सोमवार को शहर के जादोपुर मोड़ स्थित मुखिया संघ के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीकांत ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:30 PM (IST)
तीसरा मोर्चा बन चुनावी मैदान में उतरेगा मुखिया संघ
तीसरा मोर्चा बन चुनावी मैदान में उतरेगा मुखिया संघ

गोपालगंज। मुखिया संघ पूरे बिहार में तीसरा मोर्चा बनाकर लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। सोमवार को शहर के जादोपुर मोड़ स्थित मुखिया संघ के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीकांत ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने कहा कि बिहार सरकार ग्राम पंचायत व्यवस्था को नष्ट कर रही है। ग्राम पंचायत के मुखिया के अधिकार को सरकार कम कर उन्हें पंगु बना रही है। जिसके खिलाफ मुखिया संघ तीसरा मोर्चा बनाकर लोकसभा तथा विधान सभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतार कर सरकार को सबक सिखाएगा। बैठक में बुधवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में अर¨वद कुमार पप्पू, उमेश यादव, राधारमण मिश्रा सहित काफी संख्या में मुखिया मौजूद रहे।

loksabha election banner

थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.