विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में शौच के लिए बाहर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:41 PM (IST)

गोपालगंज के माधोपुर में शौच गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ...और पढ़ें

शौच के लिए बाहर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

शौच के लिए बाहर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. माधोपुर में शौच गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

  2. पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया।

  3. आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा होगी।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया। 

युवकों ने किशोरी को शौच करने के दौरान फोन पर बात करते हुए देखा। इसके बाद दोनों ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई।

दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने के बाद माधोपुर थाने की पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया। 

टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 

विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी सोनू कुमार पासवान और राजू शर्मा के रूप में की गई है। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी के साथ हुई इस घटना को गंभीरता से लिया गया है।

मामले में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा की जाएगी, ताकि मामले का त्वरित निष्पादन हो सके और दोष सिद्ध होने पर आरोपितों को जल्द सजा दिलाई जा सके। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।