विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान प्रारंभ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान की रविवार को विधिवत शुरुआत की गई। अभियान का उद्घाटन शहर के जादोपुर रोड स्थित गीता मानस मंदिर परिसर में किया गया।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान की रविवार को विधिवत शुरुआत की गई। अभियान का उद्घाटन शहर के जादोपुर रोड स्थित गीता मानस मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान बिहार के प्रांत सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय व प्रान्त सह प्रमुख रवि पांडेय ने परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने स्थापना काल से ही हर शैक्षणिक और समाजिक क्षेत्र में लोगों की मदद किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य कोरोना, बाढ़ सहित अन्य प्रकार के आपदा में भी आम लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य करते है। एबीवीपी के जिला संयोजक रौशन श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार ऑनलाइन ही सदस्यता की जाएगी। सदस्यता का लक्ष्य 12 हजार रखा गया है। इसको लेकर सभी सदस्य पूर्ण रूप से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का कार्य करने में जुट जाए। सदस्यता अभियान को लेकर जिले के हथुआ, भोरे व बरौली सहित अन्य प्रखंड में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर विभाग संयोजक सन्नी सिंह, भोला तिवारी, दीपक राय, बबीता कुमारी, अनीश कुमार, नवीन सिंह, राहुल पांडेय, मंजीत राय, प्रिसं सिंह, अंशु श्रीवास्तव, नीतीश गुप्ता, प्रिस चौबे, रविरंजन पांडेय, अश्विनी कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।