Move to Jagran APP

भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई गठित

देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन होने के कारण हमारी जिम्मेदारी मजदूरों के प्रति अधिक बनती है। मजदूर संघ राष्ट्र के मजदूरों को भ्रम जाल से निकालने का कार्य करता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:16 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई गठित

गोपालगंज। देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन होने के कारण हमारी जिम्मेदारी मजदूरों के प्रति अधिक बनती है। मजदूर संघ राष्ट्र के मजदूरों को भ्रम जाल से निकालने का कार्य करता है। उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ की आमसभा को संबोधित करते हुए बीएमएस प्रदेश मंत्री राकेश भारती ने कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से संबद्ध श्रम संगठनों द्वारा आयोजित 8-9 जनवरी को बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ ने खुद को अलग रखने का निर्णय लिया है। आमसभा के दौरान वर्ष 2019-20 के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजनारायण ¨सह को जिला अध्यक्ष, मीरा कुमारी, म¨नदर कुमार मणि, हरिनाथ प्रसाद, रविन्द्र मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, ¨प्रस उपाध्याय को जिला मंत्री संजीव चतुर्वेदी, वैष्णवी मिश्र तथा रजत राय को जिला सहमंत्री, विकास कुमार को कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य के पद पर सुन्दर कुमार सुंदरम तथा रामनरेश प्रसाद को मनोनीत किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.