Move to Jagran APP

नौजवानों के विकास से आगे बढ़ेगा बिहार : मंगल पाण्डेय

बैकुंठपुर के मानटेंगराही में ब्रजकिशोर ¨सह राजकीय पॉलीटेक्निक के उद्धाटन समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:17 PM (IST)
नौजवानों के विकास से आगे बढ़ेगा बिहार : मंगल पाण्डेय
नौजवानों के विकास से आगे बढ़ेगा बिहार : मंगल पाण्डेय

गोपालगंज : बैकुंठपुर के मानटेंगराही में ब्रजकिशोर ¨सह राजकीय पॉलीटेक्निक के उद्धाटन समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। भोजपुरी में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि इस सुदूर इलाके में केंद्र तथा राज्य सरकार के सहयोग से यह पॉलीटेक्निक कॉलेज बना है। मुख्यमंत्री ने इस इलाके को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है। नौजवानों के विकास से ही बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है। बिहार में तकनीकी कॉलेज की जरूरत है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। नौजवानों को बिहार में ही नौकरी मिले इसके लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा कॉलेज बनेगा यह कोई सोच भी नहीं सकता था। लेकिन आज मुख्यमंत्री ने इसे सच कर दिखाया है। समारोह को संबोधित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी मंत्री जयकुमार ¨सह ने भी सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूबे में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम चल रहा है। पहले कॉलेज बनाने में कई साल लग जाते थे। आज यहां बना पॉलीटेक्निक कॉलेज डेढ़ साल में पूरा हो गया। सरकार ने ब्रजकिशोर ¨सह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए 44 करोड़ आवंटित किया था। लेकिन कॉलेज का निर्माण कार्य 34 करोड़ में ही हो गया। शेष बची राशि से इस कॉलेज में एक और वर्कशॉप तथा छात्रावास बनाया जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री से सलेमपुर घाट पर गंडक नदी पर पुल को निर्माण कराने की मांग किया। उन्होंने कहा कि यहां पुल बन जाने से इस क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। अपने संबोधन में पूर्व विधायक मंजीत कुमार ¨सह ने अपने पिता सूबे के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर ¨सह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक पिता कह संबोधित किया। समारोह में विधायक सुभाष ¨सह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रामसेवक ¨सह, विधायक श्यामबहादुर ¨सह, विधायक कविता ¨सह, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह भी मंच पर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.