शिक्षा व रोजगार के लिए रालोसपा ने बनाया मानव कतार
शिक्षा व रोजगार के लिए शुक्रवार को रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के कमला राय महाविद्यालय के सामने मानव
जागरण संवाददाता,गोपालगंज : शिक्षा व रोजगार के लिए शुक्रवार को रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के कमला राय महाविद्यालय के सामने मानव कतार बनाया। इस दौरान बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। मानव कतार बनाने से पूर्व अपने संबोधन में रालोसपा जिलाध्यक्ष अरविद कुमार ने कहा कि राज्य में शिक्षा बद से बदतर है। छात्रों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलने से उनका भविष्य अंधकारमय दिखता है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक और संसाधनों की घोर कमी है। उन्होंने कहा कि यहां के नौजवानों के लिए बिहार सरकार कोई रोजगार की व्यवस्था नहीं कर रही है। जिसके कारण नौजवानों का लगातार पलायन हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। नीतीश कुमार के 13 साल के शासनकाल में बिहार में न तो शिक्षा की अच्छी व्यवस्था हुई और ना ही युवाओं के रोजगार के लिए कोई रोड मैप बनाया गया। नीतीश कुमार ने छात्रों और युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है। इन सभी मुद्दों को लेकर जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों के सरकारी विद्यालय के सामने रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मानव कतार बनाया। इस मौके पर डॉ.बाबूलाल सिंह, संजय सिंह, अवधलाल कुशवाहा, परशुराम सिंह, विजय सिंह, विशेश्वर सिंह, डॉ.रवीेंद्र कुमार वर्मा, दूधनाथ सिंह, ब्रजेश बैठा, धनंजय सिंह, चंद्रमा सिंह, अकबर अली, अनूप मौर्या, राजदेव सिंह, विष्णुदेव यादव, सागर बैठा, जगदीश सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।