चनावे में मां दुर्गा की नौ रूपों की निकाली गई झांकी
गोपालगंज थावे प्रखंड के चनावे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मां दुर्गा की नौ रूपों की झांकी निकाली गई।
गोपालगंज : थावे प्रखंड के चनावे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मां दुर्गा की नौ रूपों की झांकी निकाली गई। प्रखंड के लछ्वार पंचायत के चनावे गांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवर परिसर से निकली यह झांकी जिधर से होकर गुजरी उसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। मां दुर्गा के रूप में नेहा बहन, लक्ष्मी के रूप में ईशा बहन, सरस्वती के रूप में कुसुम बहन, संतोषी मां के रूप में रिजू बहन के साथ ही अंगुरा बहन, दशरथ भाई व गणेश भाई ने झांकी में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां दुर्गा की नौ रूपों की मनमोहक झांकी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। नौ देवियों की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही। इस मौके पर अंगुरा बहन ने कहा कि ब्रह्मा पिता से ही मां की नौ रूपों की उतपत्ति हुई है तथा शक्ति प्रदान हुई। मां दुर्गा के नौ रूपों का दर्शन करने तथा पूजा अर्चना करने से शांति, अमन-चैन व कार्यो में सफलता मिलती है। समाज को बुराई से मुक्त कराना और घर-घर को स्वर्ग बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में कांति बहन, सुनीता बहन, ललिता बहन, ललित भाई, चंद्रिका भाई, मुसाफिर भाई, प्रेम भाई सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।