Move to Jagran APP

नौ लाख के करीब पहुंची महिला मतदाताओं की संख्या

गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या नौ लाख के करीब पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:51 PM (IST)
नौ लाख के करीब पहुंची महिला मतदाताओं की संख्या

गोपालगंज : गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या नौ लाख के करीब पहुंच गई है। पूर्व चुनाव में महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ने से यह लगने लगा है कि इस चुनाव में भी महिला मतदाता निर्णायक साबित हो सकती हैं। आगामी चुनाव में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,32,200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 9,36,334 पुरुष व 8,95,787 महिला मतदाता शामिल हैं।

loksabha election banner

करीब 18 साल पूर्व वर्ष 2001 में जनगणना के बाद जब इसका प्रकाशन किया गया तो गोपालगंज जिले में महिलाओं की आबादी पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। तब पड़ोसी सिवान तथा गोपालगंज जिले ही सूबे के ऐसे जिले थे, जहां महिलाओं की आबादी पुरुष के मुकाबले अधिक थी। एक दशक बाद वर्ष 2011 की जनगणना में गोपालगंज जिला ऐसा इकलौता जिला रहा, जहां आधी आबादी पुरुष के मुकाबले अधिक है। इस जनगणना के अनुसार जिले में एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या 1015 दर्ज की गई। लगातार दो जनगणना में जिले में महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक होने के कारण मतदाता सूची में भी इनकी संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू की गई। इस कवायद के तहत लगातार कैंप का आयोजन हुआ। प्रत्येक कैंप में महिलाओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। लगातार प्रयास के बाद महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी तो हुई, लेकिन कुल आबादी की तरह इनकी संख्या में अपेक्षित बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की जा सकी। आंकड़ों के अनुसार जिले के छह विस क्षेत्रों में वर्तमान समय में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 18,32,200 तक पहुंच गई है। 957 तक पहुंचा महिला व पुरुष मतदाताओं का अनुपात

गोपालगंज : करीब एक साल पूर्व जिले में एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या 921 थी। पिछले एक वर्ष की अवधि में महिला मतदाताओं को बढ़ाने के लिए चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। वर्तमान समय में जिले में महिला मतदाताओं की अनुपात 921 से बढ़कर प्रति एक हजार पुरुष पर 957 तक पहुंच गया है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं में भी वृद्धि

गोपालगंज : जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सितंबर माह से चले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। ड्राफ्ट रोल के अनुसार जिले में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 67 थी। जो बढ़कर 79 तक पहुंच गई है। विस क्षेत्रवार पुरुष व महिला मतदाता

विस क्षेत्र पुरुष महिला अनुपात

बैकुंठपुर 155408 145603 937

बरौली 143953 137503 955

गोपालगंज 157729 155766 988

कुचायकोट 161779 150448 930

भोरे 170234 162017 952

हथुआ 147231 144450 981

कुल 936334 895787 957


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.