गोपालगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, मारपीट में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत; गांव में तनाव
गोपालगंज के बसौनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 65 वर्षीय छट्ठू खरवार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में शव लेकर पहुंचे स्वजन: जागरण
HighLights
भूमि विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध छट्ठू खरवार की मौत।
गोपालगंज के बसौनापुर गांव में हुई घटना से तनाव।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय छट्ठू खरवार के रूप में की गई है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वृद्ध की मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
भूमि विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा
जानकारी के अनुसार, बसौनापुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार की देर शाम विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान 65 वर्षीय छट्ठू खरवार की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वृद्ध की मौत की खबर से गांव में चर्चा का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे भूमि विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।
इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज: दोस्त को 300 रुपये लेने भेजा, घर से उड़ाए दो लाख और गहने; 2 अरेस्ट
