Move to Jagran APP

गौरा में रुद्र महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा

कटेया प्रखंड के गौरा बाजार के श्रीअवधकिशोर ठाकुरजी पूरब मठ रूद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Wed, 06 Feb 2019 06:55 PM (IST)
गौरा में रुद्र महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा
गौरा में रुद्र महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा

गोपालगंज। कटेया प्रखंड के गौरा बाजार के श्रीअवधकिशोर ठाकुरजी पूरब मठ रूद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जिधर से गुजरी उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान रुद्र के जयकारे गूंजते रहे।

गौरा बाजार के श्रीअवधकिशोर ठाकुरजी पूरब मठ रूद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। बुधवार की सुबह से ही लोग महायज्ञ को लेकर निकलने वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मठ में पहुंचने लगे। दिन के दस बजे अनंत विभूषित श्रीविश्वम्भर दासजी महाराज ने ठाकुरजी का पूजन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मठ परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रसिद्ध नाथ, सबेया, धरहरा मेला, रसौती, कटेया नगर होते हुए तीन नदियों की संगम स्थली घूरना कुंड घाट पहुंची। जहां काशी से आए आचार्य पंडित राघव पाण्डेय, ददनधर दुबे , वरुण मिश्र सहित दर्जनों आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ के यजमान प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मिश्र सहित 21 सौ कन्याओं ने कलश में जल भरा। यहां से कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए मठ परिसर पहुंची। जहां जलाभिषेक के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के व्यवस्थापक अर्धेन्दु बाबू ने बताया कि यह महायज्ञ परमपूज्य अनंत विभूषित श्रीविश्वम्भर दासजी महाराज की देखरेख में लोक कल्याणार्थ के लिए आयोजित किया गया है। 16 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में अयोध्या के जगद्गुरु रामानंदाचार्य बन्शावतन्श रामानंद दासजी प्रतिदिन प्रवचन देंगे। वृंदावन से आए श्रीकृष्ण चैतन्य लीला के कलाकार भगवान की लीलाओं का मंचन करेंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त कस्टम अधीक्षक रवींद्रनाथ पाण्डेय, महंथ मणिराम दास, सर्वेश्वर दास, विकास तिवारी, विनय तिवारी, योगेंद्र तिवारी, विश्वरंजन स्वरूप पाठक सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।