पहले जंगलराज, अब एलईडी का जमाना है : स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि बिहार को एनडीए सरकार ने जंगलराज से मुक्ति दिलाया है। पहले बिहार में जंगलराज था। एनडीए की सरकार में बिहार में एलईडी का जमाना आ गया है। बिहार तथा भारत के नवनिर्माण के लिए बरौली विधानसभा में कमल का बटन दबाएं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को बरौली हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। अपने संबोधन में उन्होंने राजद के कार्यकाल में बिहार की बदहाल दशा के लिए राजद पर निशाना साधा तो एनडीए की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
बरौली(गोपालगंज) : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि बिहार को एनडीए सरकार ने जंगलराज से मुक्ति दिलाया है। पहले बिहार में जंगलराज था। एनडीए की सरकार में बिहार में एलईडी का जमाना आ गया है। बिहार तथा भारत के नवनिर्माण के लिए बरौली विधानसभा में कमल का बटन दबाएं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को बरौली हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। अपने संबोधन में उन्होंने राजद के कार्यकाल में बिहार की बदहाल दशा के लिए राजद पर निशाना साधा तो एनडीए की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में मां-बेटी दिन में भी घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। मां-बेटी को घर से बाहर निकलने पर यह सोचना पड़ता था कि वे सुरक्षित लौटेंगी कि नहीं। अब दिन की कौन कहे रात में भी लोग कहीं भी आ जा सकते हैं। एनडीए सरकार बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाकर विकसित बिहार बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए आयुष्मान योजना शुरू किया। इस योजना से गरीब गंभीर बीमारी होने पर पांच लाख रुपये तक अपना नि:शुल्क इलाज करा रहे हैं। उज्जवला योजना से अब मां बहने रसोई गैस चूल्हा पर खाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय सरकार हर गरीब को नि:शुल्क अनाज दे रही है। किसानों के खाता में सरकार रुपये भेज रही है।