शराब के नशे में विद्यालय में घुसकर प्राचार्य को पीटा
सिधवलिया। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सलेमपुर में शराब के नशे में घुस कर एक व्यक्ति ने हेडमा
सिधवलिया। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सलेमपुर में शराब के नशे में घुस कर एक व्यक्ति ने हेडमास्टर को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हेडमास्टर से रंगदारी भी मांगी गई। इस घटना को लेकर हेडमास्टर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताय जाता है कि मध्य विद्यालय सलेमपुर के हेडमास्टर गणेश साह विद्यालय में काम कर रहे थे। तभी सलेमपुर गांव निवासी धर्मेंद्र दुबे विद्यालय पहुंच गया तथा कार्यालय में जाकर हेडमास्टर से रंगदारी के रूप में चावल मांगने लगा। चावल देने से इन्कार करने पर हेडमास्टर को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस घटना को लेकर हेडमास्टर ने धर्मेंद्र दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोपित के शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है। घायल हेडमास्टर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।