विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IGNOU में ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम में एडमिशन की डेट 15 मार्च तक बढ़ी

Published: Thu, 05 Mar 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 मार्च कर दी है।

इस तिथि विस्तार से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर आधारित कुछ कार्यक्रम इस विस्तार के दायरे से बाहर हैं।

इग्नू अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करता है। कम शुल्क, लचीली अध्ययन व्यवस्था और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में नामांकन लेते हैं।

विश्वविद्यालय का लर्नर सपोर्ट सिस्टम काफी मजबूत है। क्षेत्रीय केंद्रों और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सहायता मिलती है। इसके अलावा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल स्टडी मटेरियल भी छात्रों को पढ़ाई में सुविधा प्रदान करते हैं।

कमला राय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रभारी प्रो. डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इच्छुक छात्र अब समय रहते इग्नू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इग्नू देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है, जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ रही है। इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित समय के भीतर आवेदन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।