ससुराल में पत्नी से मारपीट कर रहा पति गिरफ्तार
मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव स्थित अपने ससुराल में पहुंच कर पत्नी की पिटाई कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि पकड़ा गया आरोपित शराब के नशे में था। चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस ने उसे सोमवार की शाम जेल भेज दिया।
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव स्थित अपने ससुराल में पहुंच कर पत्नी की पिटाई कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि पकड़ा गया आरोपित शराब के नशे में था। चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस ने उसे सोमवार की शाम जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना के मधुसरेया गांव की रतनी देवी की शादी बरौली थाना क्षेत्र के जोकहां गांव के कन्हैया राम के साथ ह्रुई है। शादी के बाद ससुराल में रतनी देवी को उसका पति आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता था। इस बात से तंग आकर वह अपने मायके चली गई। बताया जाता है कि रविवार की रात्रि कन्हैया राम अपने ससुराल शराब के नशे में पहुंच गया तथा पत्नी पर ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने पति के साथ जाने से इन्कार किया तो शराब के नशे में द्युत पति ने रतनी देवी की बेहरमी से पिटाई कर दी। जख्मी महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उधर विजयीपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे मिश्र बंधौरा गांव के धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक उत्तरप्रदेश की ओर से शराब पीकर अपने घर की ओर लौट रहा था।