भारी पड़ेगी अनदेखी, भरना होगा जुर्माना
गोपालगंज। अब प्रत्येक वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य होगा। इसकी अनदेखी वाहन मालिक
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Apr 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2017 03:03 AM (IST)
गोपालगंज। अब प्रत्येक वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य होगा। इसकी अनदेखी वाहन मालिकों पर भारी पड़ेगी। अगर कोई भी वाहन बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का मिला तो वाहन के मालिक से जुर्माना राशि की वसूली की जाएगी। विभागीय स्तर पर निर्देश मिलने के बाद परिवहन विभाग ने इस संबंध में तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
जिला परिवहन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पूर्व में ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कड़ाई से लागू नहीं किया जा सका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें