पौधारोपण कर शुरू किया गया ग्रीन कुचायकोट अभियान
गोपालगंज। ग्रीन कुचायकोट अभियान के तहत कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को समारोह का आयोजन कर वृहद पैमाने पर पौधारोपण तथा प्रखंड कार्यालय के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। पहले दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन सौ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय का नजारा बदला-बदला सा दिखा। हर तरफ साफ-सफाई के बाद प्रखंड कार्यालय के सुंदरीकरण को लेकर रंग रोगन भी कराया गया था।
गोपालगंज। ग्रीन कुचायकोट अभियान के तहत कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को समारोह का आयोजन कर वृहद पैमाने पर पौधारोपण तथा प्रखंड कार्यालय के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। पहले दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन सौ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय का नजारा बदला-बदला सा दिखा। हर तरफ साफ-सफाई के बाद प्रखंड कार्यालय के सुंदरीकरण को लेकर रंग रोगन भी कराया गया था। प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में आईसीडीएस के कर्मियों ने रंगोली बनाई थी। जिसमें ग्रीन कुचायकोट के लोगों को उकेरा गया था। बीडीओ वैभव शुक्ला, सीओ उज्जवल कुमार चौबे, उप प्रमुख मायादेवी , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश सिंह तथा सीडीपीओ शोभारानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के बाद पौधारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ,कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के नाम से अलग-अलग पौधे की जगह निर्धारित की थी। बीडीओ ने बताया कि जो पौधा जिस पदाधिकारी, कर्मचारी या पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगाया गया, उससे उसके भावनात्मक जुड़ाव की वजह से पौधों को संरक्षित करने में उनकी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के सहयोग से ग्रीन कुचायकोट अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय के अलावा प्रखंड मुख्यालय पर स्थित सभी सरकारी कार्यालयों के आसपास साफ-सफाई और रंगरोगन के साथ उसका सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाहिद नजमी, स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन सिंह चौहान , प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश , समाजसेवी मनोज कुमार तिवारी , डॉ. सत्यप्रकाश समेत तमाम पदाधिकारी, कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।