गोपालगंज: मामा की बेटी से प्यार करता था साहेब हुसैन, नानी ने विरोध किया तो चाकू मारकर की हत्या
गोपालगंज के सोहनारिया गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में अपनी नानी की चाकू मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोपालगंज में पोते ने नानी की चाकू मारकर हत्या की।
प्रेम प्रसंग के विवाद के कारण हुई यह घटना।
आरोपी पोता गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के सोहनारिया गांव में रविवार की रात करीब दो बजे एक युवक ने अपनी नानी की चाकू से वार कर हत्या कर दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान कोइलसिया खातून (पति जैनुदिन अंसारी) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी साहेब हुसैन अपनी नानी के घर सोहनारिया आया था। बताया जा रहा है कि आरोपित अपने मामा की बेटी से प्रेम करता था। इसी को लेकर हुए विवाद में उसने चाकू से वार कर नानी की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में ट्रेन से हेरोइन लेकर पहुंचा भोजपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू
