Move to Jagran APP

गोब‌र्द्धन पूजा आज, तैयारियों में जुटी महिलाएं

प्रकाश का पर्व बुधवार को संपन्न होने के बाद गोव‌र्द्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:38 PM (IST)
गोब‌र्द्धन पूजा आज, तैयारियों में जुटी महिलाएं

गोपालगंज। प्रकाश का पर्व बुधवार को संपन्न होने के बाद गोव‌र्द्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस पूजा के लिए महिलाएं एक दिन पूर्व से ही लग गई हैं। गुरुवार को अपने घरों के आगे महिलाओं ने गोबर से गोव‌र्द्धन देव की प्रतिमा बनाया। इसे कूटने के साथ ही शुक्रवार को भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का यह पर्व भी संपन्न हो जाएगा।

loksabha election banner

प्राचीन काल से चल रही परंपराओं के अनुसार दीपावली के अगले दिन महिलाएं विधान के अनुसार गोबर से प्रतिमा बनाती हैं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने अपने दरवाजे पर गोब‌र्द्धन देव की प्रतिमाओं को बनाने का कार्य संपन्न कर लिया। इसे परुआ के रूप में जाना जाता है। शुक्रवार को गोव‌र्द्धन पूजन का कार्य तड़के महिलाएं करेंगी। ज्ञातव्य है कि हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार गोव‌र्द्धन पूजा के बाद ही लग्न का मौसम भी शुरू हो जाता है। इस लग्न में हिन्दू परिवारों में शादी विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्य संपन्न कराए जाते हैं। आज होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

गोपालगंज : शुक्रवार को होने वाले चित्रगुप्त पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पूजा को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा हरखुआ तथा बरवां कपरपुरा स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर को अच्छे तरीके से सजाया गया है। दीपावली के दूसरे दिन ही चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता है। इस पूजा में भगवान चित्रगुप्त के अलावा लेखनी की भी पूजा की जाती है। इस मौके पर कायस्थ परिवार के लोग चौबीस घंटे तक कलम का प्रयोग लेखन कार्य में नहीं करते हैं। चित्रगुप्त पूजा को लेकर हर तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चित्रगुप्त पूजा समिति के लोगों ने इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.