गोपालगंज में घने कोहरे का कहर, गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे बाइक सवार की ट्रक से टक्कर में मौत
गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत ...और पढ़ें

शव के पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे स्वजन। जागरण
HighLights
गोपालगंज में घने कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा।
बाइक सवार युवक की ट्रक से टक्कर में मौत।
मृतक नयन कुमार गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो गया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
युवक गैस सिलेंडर लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टांडसपुर गांव निवासी नयन कुमार के रूप में की गई है।
गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था घर
बताया जाता है कि नयन कुमार किसी काम से गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गोपालपुर गांव के समीप सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था।
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बाइक सवार को सामने चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं मिल सका और उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
अस्पताल में डॉक्टर ने बताया मृत
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ठंड के मौसम में बढ़ रहे कोहरे के बीच सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।