विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरसात में सब्जियों के तेवर तीखे, टमाटर और प्याज ने बढ़ाई चिंता; बिहार में रसोई का बजट बिगड़ा

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:55 PM (IST)

बरसात के मौसम में गोपालगंज में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया ...और पढ़ें

सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो गए

सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो गए

HighLights

  1. गोपालगंज में हरी सब्जियों के दाम में भारी उछाल।

  2. गोभी ₹120, हरी मिर्च ₹100, टमाटर ₹60 किलो।

  3. बरसात से आवक प्रभावित, अगले माह भी राहत नहीं।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बरसात के मौसम में एक बार फिर सब्जियों के दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब आठ दिनों में हरी सब्जियों की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। कई सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो गए हैं।

गोभी 120 और हरी मिर्च 100 रुपये किलो, खरीदारी पर महंगाई की मार

महंगाई का असर ऐसा है कि आम लोगों की थाली से हरी सब्जियां कम होने लगी हैं। बाजार में गोभी 120 रुपये, परवल 70 से 75 रुपये और बैगन 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं हरी मिर्च 100 रुपये किलो बिक रही है।

नेनुआ-भिंडी भी महंगी, टमाटर और प्याज ने बढ़ाई चिंता

सब्जी मंडी में नेनुआ और भिंडी 30 से 35 रुपये, करेला 40 से 50 रुपये और तरोई करीब 40 रुपये किलो बिक रही है। लौकी 50 रुपये और कच्चे केले की कीमत 60 रुपये दर्जन तक पहुंच गई है। टमाटर 60 और प्याज 48 से 50 रुपये किलो बिक रहा है।

कीमत बढ़ते ही बदला खरीदारी का तरीका, मात्रा में करनी पड़ रही कटौती

सब्जी खरीदने बाजार पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि कुछ ही दिनों में कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां एक साथ कई प्रकार की सब्जियां खरीद ली जाती थीं, अब कीमत देखकर मात्रा कम करनी पड़ रही है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

अगले महीने भी राहत की उम्मीद कम, बरसात से प्रभावित हुई आवक

सब्जी व्यवसायियों के अनुसार बरसात के मौसम में आवक प्रभावित होने और सब्जियों के जल्दी खराब होने की वजह से कीमतों में तेजी बनी हुई है।

उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक माह में सब्जियों के भाव में बड़ी कमी आने की संभावना कम है।

महंगी सब्जियों के साथ आटा-दाल और मसालों ने भी बढ़ाया रसोई का खर्च

अधिवक्ता नगर की पूनम देवी ने बताया कि सब्जियों के साथ आटा, दाल और मसालों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आमदनी में बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।

प्रमुख सब्जियों के दाम

सब्जी कीमत (रुपये/किलो)
नेनुआ 30-35
भिंडी 30-35
परवल 70-75
करेला 40-50
बैगन  60
कच्चा केला 60
टमाटर 60
प्याज 48-50
हरी मिर्च  100

यह भी पढ़ें- चीनी 70, प्याज 50 और गुड़ 80 रुपये किलो! त्योहार से पहले रसोई पर महंगाई की तिहरी मार