विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोलंबर पर तस्वीर रखकर धरने पर बैठीं पूर्व सांसद की पत्नी; कहा- अपना वादा पूरा करे प्रशासन

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:13 PM (IST)

गोपालगंज के थावे-बंजारी बाईपास पर पूर्व सांसद काली पांडेय की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर उनके स्वजनों और समर्थकों ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची सदर एसडीओ व एसडीपीओ।  जागरण

मौके पर पहुंची सदर एसडीओ व एसडीपीओ। जागरण 

HighLights

  1. पूर्व सांसद काली पांडेय की प्रतिमा लगाने की मांग पर प्रदर्शन।

  2. उनकी पत्नी ने गोलंबर पर तस्वीर रखकर धरना दिया, तनावपूर्ण स्थिति।

  3. प्रशासन के समझाने पर भी समर्थक अपनी मांग पर अड़े रहे।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के थावे-बंजारी बाईपास स्थित नवनिर्मित गोलंबर में पूर्व सांसद काली पांडेय की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर बुधवार को उनके स्वजन व समर्थकों ने रोष जताया।

समर्थकों ने गोलंबर के बीच पूर्व सांसद काली पांडेय की तस्वीर रख दी। इसके बाद उनकी पत्नी अपने समर्थकों व अन्य महिलाओं के साथ गोलंबर पर जमीन पर बैठकर धरना देने लगीं।

इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। धरने पर बैठीं पूर्व सांसद की पत्नी ने कहा कि गोलंबर में काली पांडेय की प्रतिमा लगाने को लेकर पूर्व में प्रशासन की ओर से भरोसा दिया गया था।

नवनिर्मित गोलंबर में पूर्व सांसद की तस्वीर रखकर जताया विरोध

इसी आधार पर अब यहां प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद की स्मृति में गोलंबर में उनकी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।

समर्थकों ने भी प्रशासन से प्रतिमा लगाने की अनुमति देने की मांग पर जोर दिया। गोलंबर पर धरना शुरू होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

सदर एसडीओ डाॅ. प्रेरणा सिंह, सदर एसडीपीओ चंदन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की।

स्वजन और समर्थकों ने प्रतिमा लगाने की मांग पर दिया जोर

अधिकारियों ने पूरे मामले को समझने के साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गोलंबर पर समर्थकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा।

काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस पदाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। प्रशासन की टीम की ओर से लोगों को नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

हालांकि, पूर्व सांसद की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर समर्थक अपनी बात पर अड़े रहे। इससे गोलंबर के आसपास काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।'