विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: गोपालगंज के लोगों के लिए खुशखबरी, इस जगह बनेगा बाईपास; जाम से मिलेगी मुक्ति

Published: Fri, 28 Feb 2025 12:25 PM (IST)

मीरगंज को सीधे भागीपट्टी-समउर पथ से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 3.18 किलोमीटर लंबे इस बाईपास ...और पढ़ें

मीरगंज में 130 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास
मीरगंज में 130 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास

HighLights

  1. 30 मीटर होगी बाईपास सड़क की कुल चौड़ाई
  2. 3.18 किलोमीटर लंबी बनेगी बाईपास सड़क
  3. सबेया एयरपोर्ट भी जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ेगा
  4. मीरगंज में लगने वाले जाम से मिलेगी लोगों को मुक्ति

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मीरगंज को सीधे भागीपट्टी-समउर पथ से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर करीब 130 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना को विभागीय स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। इस बाईपास सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर तथा लंबाई 3.18 किलोमीटर होगी।

टेंडर प्रक्रिया शुरू

पथ निर्माण विभाग के स्तर पर इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बाईपास सड़क के निर्माण से लोगों को मीरगंज में प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आधा दर्जन प्रखंडों की यात्रा भी सुगम होगी।

प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है मीरगंज

मीरगंज जिले का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। इस व्यवसायिक केंद्र पर अपने कार्य से लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं, जिससे यहां सड़क जाम की समस्या बनी रहती है।

इस समस्या के निदान को करीब पांच साल पूर्व मीरगंल-सिवान बाईपास सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। इस बाईपास सड़क के निर्माण के बाद भी मीरगंज में जाम की समस्या बनी हुई है।

जाम से मिलेगी राहत

यहां प्रत्येक दिन जाम के कारण लोगों हथुआ, भोरे, कटेया, विजयीपुर, उचकागांव तथा पंचदेवरी प्रखंड की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी होती है।

इनकी परेशानियों को दूर करने के लिए एनएच 531 सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के समीप से मीरगंज-भागीपट्टी-समउर पथ के दूसरे किलोमीटर तक यानि कुल 3.18 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क के निर्माण को सरकार के स्तर पर स्वीकृति मिल गई है।

इस बाईपास सड़क के निर्माण पर 130 करोड़ की राशि खर्च होगी। बाईपास सड़क के निर्माण से यूपी के सीमावर्ती इलाकों से लेकर यूपी के देवरिया तक की यात्रा लोगों के लिए सुगम हो जाएगी। साथ ही सबेया एयरपोर्ट भी जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएगा।

रेलवे ओवरब्रिज का भी होगा निर्माण

एनएच 531 सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के समीप से मीरगंज-भागीपट्टी-समउर पथ के दूसरे किलोमीटर तक बाईपास सड़क के निर्माण में सलेमपट्टी गांव के समीप रेल ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा।

यह ओवरब्रिज सिवान-थावे रेलखंड पर थावे व हथुआ रेलवे स्टेशनों के बीच बनेगा। इसके निर्माण से लोगों को रेवने क्रासिंग पर रेल फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने इस बाइपास निर्माण की घोषणा की थी।

एनएच 531 सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के समीप से मीरगंज-भागीपट्टी-समउर पथ के दूसरे किलोमीटर तक इस बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति विभाग के स्तर पर दे दी गई है। बाईपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जमीन उपलब्ध होते ही टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।

राजीव कुमार चौधरी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग

ये भी पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में यहां बनने जा रही सड़क, नीतीश सरकार से मिल गई मंजूरी; 170 करोड़ आएगा खर्च

Bihar Road Projects: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, 10 जिलों का प्लान तैयार; करोड़ों रुपये होंगे खर्च