विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरसों और तीसी की खेती से मालामाल होंगे किसान! बिहार में बीज पर मिलेगी सब्सिडी; सीधे खाते में आएंगे पैसे

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

गोपालगंज में रबी अभियान के तहत 4,559 हेक्टेयर में तेलहन की खेती होगी, जिसमें 3,771 हेक्टेयर में सरसों शामिल है। ...और पढ़ें

4559 हेक्टेयर में होगी तेलहन की खेती, बीज पर मिलेगा अनुदान (AI Generated Image)

4559 हेक्टेयर में होगी तेलहन की खेती, बीज पर मिलेगा अनुदान (AI Generated Image)

HighLights

  1. जिले में 4,559 हेक्टेयर में होगी तेलहन की खेती।

  2. सरसों और तीसी की खेती पर विशेष जोर, बीज पर अनुदान।

  3. कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्रित।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इस साल रबी अभियान के दौरान जिले में कुल 4,559 हेक्टेयर में तेलहन की खेती की जाएगी। इनमें 3,771 हेक्टेयर में अकेले सरसों की खेती होगी। किसानों को बीज की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा।

कृषि विभाग ने इस साल तेलहनी फसल की खेती का रकबा पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ा दिया है। पिछले साल 3,900 हेक्टेयर में तेलहन की खेती की गई थी।

प्रखंडों का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद कृषि विभाग उन्नत तकनीक से तेलहन की खेती के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है, ताकि किसान बेहतर तरीके से तेलहन की खेती कर अधिक से अधिक उपज प्राप्त कर अपनी आमदनी को बढ़ा सके।

तेलहन की खेती पर कृषि विभाग का विशेष ध्यान

कृषि विभाग ने इस साल तेलहन की खेती पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। इस साल जिले में गेहूं व मक्का के बाद सबसे अधिक रकबा में तेलहन की खेती की जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों को बीज की खरीद पर अनुदान देने का निर्णय लिया है। किसानों को इसके लिए अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सरसों की खेती पर जोर

कृषि विभाग के आंकड़ों को मानें तो प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी तेलहनी फसल में सरसों/राई की खेती पर विशेष जोर रहेगा। इस साल 3771 हेक्टेयर में सरसोंं की खेती होगी। इसके अलावा 736 हेक्टेयर में तीसी की खेती तथा 41 हेक्टेयर में सूर्यमुखी की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तीसी की खेती पर भी विशेष नजर

तेलहनी फसलों में तीसी की खेती पर भी कृषि विभाग का विशेष जोर है। कृषि विभाग के स्तर पर किसानों को तीसी की खेती के लिए प्रेरित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि किसान तीसी की खेती कर अच्छी पैदावार उपजा सकें।

इसके लिए तमाम कृषि समन्वयकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों में तीसी की अच्छी उपज प्राप्त की जा सके। तीसी की खेती के लिए किसानों को बीज पर अनुदान दिया जाएगा।

कहां कितने हेक्टेयर में होगी सरसों व तीसी की खेती (हेक्टेयर में)

प्रखंड सरसों तीसी
बैकुंठपुर 354.54 69.21
सिधवलिया 209.51 40.89
बरौली 370.60 72.35
मांझा 322.33 62.91
गोपालगंज 257.86 50.33
थावे 177.28 34.60
कुचायकोट 499.63 97.52
हथुआ 354.56 69.21
उचकागांव 225.63 44.05
फुलवरिया 193.40 37.75
भोरे 273.98 53.43
कटेया 177.28 34.60
विजयीपुर 209.50 40.89
पंचदेवरी 145.05 28.31

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।