विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोपालगंज में गिरफ्तार प्रेमी के घर से युवती का मोबाइल फोन बरामद

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2021 09:27 PM (IST)

घर बुलाकर प्रेमी ने परिवार के साथ मिलकर की गई थी युवती की हत्या गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल।

गोपालगंज में गिरफ्तार प्रेमी के घर से युवती का मोबाइल फोन बरामद
गोपालगंज में गिरफ्तार प्रेमी के घर से युवती का मोबाइल फोन बरामद

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर पेड़ से टांग देने के मामले में प्रेमी सहित सभी चार लोगों से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमी के घर से युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। युवती को अपने घर बुलाकर प्रेमी ने स्वजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद युवती के शव को गांव के समीप बगीचे में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया गया था।

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि सहदुल्लेपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की भांजी पिकी कुमारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से युवती के प्रेमी अफसर अली, पिता नासिर आलम, मां सोनिया खातून तथा वार्ड सदस्य पति नैमुल हक को गिरफ्तार किया गया। उनलोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पिंकी को घर बुलाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गांव के समीप बगीचे में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवती के गायब मोबाइल फोन के बारे में भी पता चल गया। अफसर अली के घर से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुख्ता साक्ष्य जुटाकर पुलिस सभी आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास में है।

जानलेवा हमला मामले में आरोपित गिरफ्तार

गोपालगंज : कटेया थाने की पुलिस ने कलुआर बगही गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला की एक घटना में नामजद आरोपित रामाधार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। गत वर्ष मई माह में डीह बगही गांव के हीरामन बिद पर हुए हमला मामले में इस आरोपित की पुलिस को तलाश थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार की शाम आरोपित को जेल भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।