विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंडक बांध टूटने से गोपालगंज में हाहाकार: बाढ़ में डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए हिरण बरामद

By Balmiki Mani TiwariEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Wed, 30 Sep 2026 04:14 PM (IST)

गंडक नदी का जमींदारी बांध टूटने से बैकुंठपुर प्रखंड में बाढ़ का संकट गहरा गया है, जिससे पकहा गांव की चंपा देवी की डूबने से मौत हो गई।

गोपालगंज में बाढ़। फोटो जागरण

गोपालगंज में बाढ़। फोटो जागरण

HighLights

  1. गंडक नदी का जमींदारी बांध टूटने से बैकुंठपुर में बाढ़।

  2. पकहा गांव की चंपा देवी की बाढ़ में डूबने से मौत।

  3. एनडीआरएफ टीम और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। गंडक नदी के उफान के बीच शीतलपुर-पकहा के बीच जमींदारी बांध टूटने से बैकुंठपुर प्रखंड में बाढ़ का संकट और गहरा गया है।

बांध टूटने के बाद तेजी से फैल रहे पानी के बीच पकहा गांव निवासी चंपा देवी (50) पत्नी कंतलाल, की डूबने से मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर से शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है।

बांध टूटने के बाद बड़ी संख्या में लोग जान बचाने के लिए बांध पर शरण लिए हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चे भूख से बेहाल हैं। इस बीच राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है।

WhatsApp Image 2026-09-30 at 1.51.54 PM

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम और एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बैकुंठपुर बीडीओ और सीओ भी प्रभावित क्षेत्र में मौजूद हैं।

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए बैकुंठपुर के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव, विधायक मनजीत कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-09-30 at 1.52.13 PM

इधर, बाढ़ के पानी में बहकर आए दो हिरण भी बरामद किए गए हैं। एक हिरण उसरी गांव और दूसरा डुमरिया रिवर फ्रंट से बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- वैशाला में गहराया बाढ़ का संकट: गंडक नदी के उफान से 200 घर जलमग्न, रिंग बांध पर बढ़ा दबाव