वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
ावे-मीरगंज मुख्य पथ पर एक चारपहिया गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 03:17 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 03:17 PM (IST)
गोपालगंज : थावे-मीरगंज मुख्य पथ पर एक चारपहिया गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के बृंदावन निवासी महाबीर साह की पुत्री निधि कुमारी अपने चाचा के साथ बाइक से वापस घर जा रही थी। उनकी बाइक जैसे ही थावे बस स्टैंड के आगे पहुंची चार चारपहिया गाड़ी ने बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में निधि कुमारी के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर निधि कुमारी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें