चिड़िया मारने के दौरान गोली लगने से किशोर घायल
गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव में चिड़िया मारने के दौरान गोली लग जाने से एक 1
गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव में चिड़िया मारने के दौरान गोली लग जाने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार संवरेजी गांव की धनावती देवी का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार घर से बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गया था। बकरी चराने के दौरान ही आसपास के इलाके में चिड़िया मार रहे लोगों के गन से निकली गोली उसके शरीर में जा लगी। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना किशोर के घर पर दी। परिवार के लोगों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल किशोर की मां धनावती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी गांव के सुजीत कुमार तथा मंटू कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।