सीओ ने दर्ज कराई ग्रामीण पर प्राथमिकी
गोपालगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित परिवार के बारे में आकलन करने पहुंचे राजस्व कम
गोपालगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित परिवार के बारे में आकलन करने पहुंचे राजस्व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने व सरकारी कागजातों को फाड़ने के आरोप में बरौली अंचल पदाधिकारी ने ग्रामीण पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप ग्रामीण पर लगाया है।
दर्ज प्राथमिकी में सीओ रंजन कुमार ने आरोप लगाया है कि चार राजस्व कर्मचारी अंचल के महोदीपुर पकड़िया गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के सर्वेक्षण आदि के कार्य के लिए गए थे। इसी बीच महोदीपुर पकड़िया गांव के रामरतन रावत राजस्व कर्मचारियों के पास पहुंचे तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची में अपना नाम भी जोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। जब राजस्व कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार की तथा सरकारी कागजातों को फाड़ दिया। राजस्व कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।