मारपीट में दो महिला सहित आठ लोग घायल
जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित आठ लोगों को मारपीट कर घ
गोपालगंज : जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर छांगुर धोबी टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। घायल लोगों में सन्नी बैठा, उमरावती देवी, अनुराग कुमार बैठा, भारती कुमारी, रामायण बैठा तथा पवन कुमार शामिल हैं। घटना का कारण छठ पूजा के दौरान घाट पर हुआ विवाद बताया जाता है। इस संबंध में सन्नी बैठा के बयान पर कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें विनोद दुबे सहित 15 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दूसरी तरपफगोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में जबरन खेत को जोते जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सूरदास ¨सह तथा उनकी भतीजी प्रमिला देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का कारण जमीन का लेकर दोनों पक्ष के बीच चला आ रहा पुराना विवाद बताया जाता है। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में इसी गांव में प्रमोद ¨सह सहित तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।