चौपट हो गई है बिहार की शिक्षा व्यवस्था : पप्पू यादव
गोपालगंज। बिहार के सरकारी अस्पताल से चिकित्सक तथा सरकारी स्कूलों से शिक्षकों का गायब रहना आम बात है।
गोपालगंज। बिहार के सरकारी अस्पताल से चिकित्सक तथा सरकारी स्कूलों से शिक्षकों का गायब रहना आम बात है। बिहार सरकार शिक्षकों से पठन पाठन के बदले अन्य कार्य ले रही है। जिसके कारण बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। ये बातें मंगलवार को शहर के जादोपुर रोड़ स्थित शंभू मैरेज हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार को पहले लालू यादव तथा अब नीतीश कुमार जैसे नेता डूबाने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में एनडीए तथा महागठबंधन के खिलाफ वोट देगी। आज बिहार ही नहीं देश के किसी भी हिस्से में अगर छात्र-नौजवानों को किसी प्रकार की समस्या होती है तो मैं वहां जाने से खुद को रोक नहीं पाता हूं। बिहार की जनता ने विकास व रोजगार के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन विकास का कार्य भी सही से पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके पूर्व सांसद पप्पू यादव के शहर में पहुंचने पर अरार मोड़, घोष मोड़ तथा अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। लोजपा के कई नेता जाप में शामिल
गोपालगंज : लोजपा के दर्जनों ने नेताओं ने मंगलवार को सांसद पप्पू यादव के समक्ष जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता लेने वालों में लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रताप ¨सह, छात्र नेता अबूल हसन सोनू, रामाशंकर प्रसाद, विशाल कुमार सहित एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं।