विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले घर की पुताई महंगी; पेंटरों को भी नहीं मिल रहा काम, गोपालगंज में डिस्टेंपर बाजार की रंगत फीकी

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:23 PM (IST)

दीपावली से पहले गोपालगंज में रंग-रोगन सामग्री की कीमतें बढ़ने से बाजार ठंडा पड़ गया है। महंगाई के कारण लोग ...और पढ़ें

डिस्टेंपर-पेंट दुकान। फोटो जागरण

डिस्टेंपर-पेंट दुकान। फोटो जागरण

HighLights

  1. दीपावली से पहले रंग-रोगन सामग्री की कीमतें बढ़ीं।

  2. महंगाई के कारण घरों की पुताई का काम घटा।

  3. पेंटरों को कम दिहाड़ी पर भी काम नहीं मिल रहा।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। लोगों ने दीपावली को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है, लेकिन इस बार रंग-रोगन सामग्री का बाजार ठंडा पड़ गया है।

घरों के रंग-रोगन में इस्तेमाल आने वाली सभी सामग्री पर महंगाई की मार पड़ गई है। साधारण पेंट से लेकर डिस्टेंपर की कीमत बढ़ गई है।

इस कारण लोग अपने घरों का रंगरोगन कराने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में इस बार दीपावली पर रोशनी तो बिखरेगी, परंतु घरों की दीवारों की रंगत फीकी ही रह जाएगी।

दीपावली पर्व पर घरों का रंग-रोगन कराकर उसे दीये व झालरों की रोशनी से जगमग करते हैं। दीपावली पर्व को लेकर अब बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों के आने से रौनक बढ़ गई है।

घरों को दीपावली पर जगमग करने के लिए लोग दीये, मोमबत्ती से लेकर अलग अलग रंग बिखरने वाले झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। घरों की साफ सफाई करने का काम भी शुरू हो गया है, लेकिन बाजारों में खरीदारों की चहल पहल बढ़ने के बाद भी रंग-रोगन की सामग्री की दुकानों की रौनक गायब है।

लोग पेंट आदि सामग्री खरीदने के लिए दुकान पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उसकी बढ़ी कीमत देखकर वापस लौट जा रहे हैं। शहर के अधिवक्ता नगर के निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार अपने घर का रंग-रोगन करने की सोच रहे थे, लेकिन पेंट से लेकर रंग-रोगन की सभी सामग्री महंगी हो जाने के कारण उन्होंने घर का रंगरोगन करने की इरादा छोड़ दिया है।

वे कहते हैं कि घर के गेट, दरवाजा व खिड़कियां को पेंट कराकर ही काम चला रहे हैं। वहीं, एक कंपनी के पेंट के अधिकृत दुकानदार दानिश सलाम ने बताया कि इस दीपावली में पेंट की अच्छी बिक्री की उम्मीद थी।

लोग दुकान पर आ रहे हैं, लेकिन दाम सुनकर वापस चले जा रहे हैं। बाजार में चहलपहल होने के बाद भी पेंट का कारोबार उम्मीद के अनुसार रफ्तार नहीं पकड़ सका है।

दिहाड़ी कम करने के बाद भी नहीं मिल रहा काम

इस बार पेंट का काम करने वाले पेंटरों भी काम नहीं मिलने से मायूसी है। दिहाड़ी कम करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे ये मायूस हैं। पेंट का काम करने वाले अर्जुन महतो, राजू बीन, सगीर मियां आदि ने बताया कि उन्हें 600 दिहाड़ी के बदले 500 रुपये पर भी काम करने जाना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं मिलने से खाली बैठना पड़ रहा है।

रंग-रोगन सामग्री की कीमत की पिछले साल से तुलनात्मक आंकड़े

सामग्री वर्तमान कीमत पिछले साल कीमत
डिस्टेंपर 1650 रुपये / 20 लीटर 1500 रुपये / 20 लीटर
प्राइमर 3200 रुपये / 20 लीटर 3000 रुपये / 20 लीटर
इमल्शन 2700 रुपये / 20 लीटर 2550 रुपये / 20 लीटर
इनेमल 305 रुपये / 1 लीटर 275 रुपये / 1 लीटर
रायल 7350 रुपये / 20 लीटर 7050 रुपये / 20 लीटर
अपैक्स 5450 रुपये / 20 लीटर 5150 रुपये / 20 लीटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।