सुनसान इलाके में किशोरी से गंदा काम, चीखने पर पिस्टल दिखा किया ये हाल
बिहार के गोपालगंज में एक किशोरी के साथ पिस्टल के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों को खोज रही है।
गोपालगंज [जेएनएन]। देर शाम सुनसान खेत में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी घुटती चीखें सुनने वाला कोई नहीं था। चीखने पर उसका मुंह दबा तथा पिस्टल दिखाकर चुप करा देते थे। घटना गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला चौधरी छापर गांव में हुई।
गांव के एक आयोजन में आए थे अपराधी
जानकारी के अनुसार सिसई टोला चौधरी छापर गांव में किसी के घर भोज का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन था। इसी दौरान शाम के करीब 7.30 बजे गांव की एक किशोरी 10 वर्षीय बच्ची के साथ पास के खेत में शौच के लिए जा रही थी।
सुनसान इलाके में किशोरी को पकड़ा, किया दुष्कर्म
भोज में शामिल होने आए तीन युवक उसका पीछा करने लगे तथा सुनसान जगह देखकर पकड़ लिया। किशोरी शोर न मचा सके, इसके लिए उसे पिस्टल दिखा कर शांत करा दिया। इसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दो साथी आसपास की गतिविधि पर नजर रखे थे। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
आरोपित फरार, नामजद प्राथमिकी दर्ज
इसी बीच किशोरी के साथ गई बच्ची भागकर गांव पहुंची और शोर मचाने लगी। बच्ची से घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक तीनों फरार हो चुके थे। किशोरी के बयान पर पुलिस शेख शोहराब, शेख अफ्तार तथा शेख गुरूल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।