कस्बाई इलाकों में भी आकर्षण का केंद्र बने पूजा पंडाल
??????? ?? ?????? ?????? ?? ???? ??????? ??? ??? ?????? ?? ?? ?????
जागरण टीम, गोपालगंज : नवरात्र के सप्तमी शनिवार को पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव-गांव का माहौल भक्ति के सैलाब में डूब गया। इस दौरान जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मांझा प्रखंड में मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया। स्थानीय मांझा बाजार, पुरानी बाजार, गंडक नहर, कोइनी, धर्मपरसा आदि स्थानों पर लगे पूजा पंडालों में मां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूजा समिति तथा पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था भी देखने को मिली। बैकुंठपुर प्रखंड में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिघवा दुबौली बाजार में सहित अन्य बाजारों में बने पूजा पंडालों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंचदेवरी प्रखंड में मां की प्रतिमाओं के पट खुलते ही पंचदेवरी, जमुनहां, बहेरवां तथा प्रखंड क्षेत्र के अन्य जगहों पर बने पंडालों में मां के दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। पंचदेवरी तथा जमुनहां बाजार में मेले का आयोजन किया गया है। फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न बाजारों व गांवों में दुर्गा माता की पूजा अर्चना को श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । फुलवरिया देवी मंदिर में दूर-दूर के लोग माता के दर्शन को पहुंच रहे है। भोरे में मां दुर्गा का पट खुलते ही प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रखंड क्षेत्र में आकर्षण ढंग से बने पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की भी चौकसी तेज रही। हथुआ में मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। प्रखंड मुख्यालय में गांव से आये श्रद्धालुओं के कारण मेला सा दृश्य उत्पन्न हो गया है। लोगों की भीड़ को देखते हुए सड़क किनारे की बच्चों के खिलौनों से लेकर मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूजा पंडालों में बज रहे देवी गीत से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पूजा पंडालों से लेकर हर चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। मीरगंज नगर में बने भव्य पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहें। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन को लोग उमड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ से पूरा नगर मेला में तब्दील हो गया है। इस दौरान पूजा पंडालों में गूंज रहे देवी गीत से माहौल भक्तिमय बन रहा। उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में भव्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुचायकोट में सप्तमी को पूजा पंडालों में मां की प्रतिमाओं के पट खुलते ही उनके दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड मुख्यालय के थाना परिसर के पास बने भव्य पूजा पंडाला से लेकर अन्य पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रखंड के सासामुसा बाजार, जलालपुर बाजार के पूजा पंडाल भी अपनी छटा दूर तक बिखेर रही है। पूजा को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था की गयी है। पूजा पंडाल से लेकर हर चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए है। बरौली, कटेया, विजयीपुर में भी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।