भोरे धोबी घाट से अधेड़ का शव बरामद
भोरे थाना क्षेत्र के धोबी घाट के पास सड़क किनारे झाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति की शव बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 09:29 PM (IST)
गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के धोबी घाट के पास सड़क किनारे झाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति की शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोमन पुर गांव के विद्याधर राम के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र बाबूराम के रूप की गई है। बताया जाता है कि शाम साढ़े चार बजे बाबू राम बाइक से अपने घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों को धोबहा घाट के पास झाड़ी में बाबू रात का शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। बाइक सवार के सिर पर कटे का निशान है। जिसे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी दुर्घटना में मौत हुई है। वहीं मृतक की पत्नी अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें