बिहार: अपराधियों ने सरेआम थानाध्यक्ष से छीन ली पिस्तौल, जमकर पीटा
गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाध्यक्ष से अपराधियों ने सरेआम रिवॉल्वर छीन लिया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसके बाद थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई की जिससे वो घायल हो गए।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:49 PM (IST)
गोपालगंज [जेएनएन]। मीरगंज नगर के मरछिया देवी चौक पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने जाम हटा रहे मीरगंज थानाध्यक्ष का पिस्तौल छीन कर छह राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और इसके बाद थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
मारपीट कर घायल करने के बाद युवक पिस्तौल फेंक कर फरार हो गये। घायल थानध्यक्ष को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया गया है। पुलिस युवकों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह मीरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आ रहे थे। इसी दौरान मीरगंज के मरछिया चौक पर सडक जाम होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अकेले वहां पहुंच कर जाम हटाने लगे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक थानाध्यक्ष से उलझ गये और उनकी पिस्तौल छीन कर हवाई फायरिंग की और फिर थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें