Move to Jagran APP

अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया सहित दो को मारी गोली, एक की मौत

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अफजल मोड़ पर रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया सहित दो लोगों को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पूर्व उप मुखिया की मौत हो गई। घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित कई थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई तथा पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वालों की पहचान में जुट गई। फुलवरिया थाना क्षेत्र के मांझा कंधवरिया गांव निवासी अशोक राय के पुत्र तथा पूर्व उप मुखिया संतोष राय रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकले।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:01 PM (IST)
अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया सहित दो को मारी गोली, एक की मौत

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अफजल मोड़ पर रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया सहित दो लोगों को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पूर्व उप मुखिया की मौत हो गई। घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित कई थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई तथा पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वालों की पहचान में जुट गई।

loksabha election banner

फुलवरिया थाना क्षेत्र के मांझा कंधवरिया गांव निवासी अशोक राय के पुत्र तथा पूर्व उप मुखिया संतोष राय रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकले। इस दौरान वह मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अफजल मोड के समीप स्थित एक पान दुकान पर बाइक खड़ी कर वहां पान खा रहे थे। इसी बीच एक अपाची बाइक पर सवार होकर दो युवक पान की दुकान पर पहुंच गए तथा पूर्व उप मुखिया संतोष राय पर फायरिग शुरू कर दी। इस दौरान संतोष राय के सिर में दो गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर गए। फायरिग की घटना में उनके समीप खड़े जिदापट्टी गांव के नजरुल हसन के पुत्र मोइन खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पूर्व उप मुखिया संतोष राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, मीरगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.