Move to Jagran APP

शहर से लेकर गांवों में निकली भगवान राम की शोभायात्रा

गोपालगंज। शनिवार को रामनवमी के अवसर पर शहर से लेकर गांवों में भगवान राम तथा माता जानकी की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल नगाड़े बजते रहे इसके साथ ही भगवान श्रीराम के जयकारे भी गुंजते रहे। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। शोभा यात्रा के साथ पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवान चलते रहे। जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:24 AM (IST)
शहर से लेकर गांवों में निकली भगवान राम की शोभायात्रा
शहर से लेकर गांवों में निकली भगवान राम की शोभायात्रा

गोपालगंज। शनिवार को रामनवमी के अवसर पर शहर से लेकर गांवों में भगवान राम तथा माता जानकी की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल नगाड़े बजते रहे, इसके साथ ही भगवान श्रीराम के जयकारे भी गुंजते रहे। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। शोभा यात्रा के साथ पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवान चलते रहे। जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।

loksabha election banner

रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा को लेकर शहर वासियों में काफी उत्साह दिखा। दोपहर दो बजे शहर के हजियापुर रोड स्थित श्रीराम मंदिर तथा शहर के पुरानी चौक से गाजे बाजे व घोड़े के साथ श्रीराम व माता जानकी की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम-जानकी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.